Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मैदान से बाहर भी धोनी कैप्टेन कूल, कश्मीर में वॉलीबॉल खेल सैनिकों को तनाव भरे माहौल में किया रिलैक्स !

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से ब्रेक लेकर इन दिनों सेना में अपनी ड्यूटी निभा रहे है। सेना के साथ ड्यूटी करते-करते धोनी सेना के सबसे लोकप्रिय खेल वॉलीबॉल में अपने जलवे दिखाते दिखे ।

लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद उपाधि) धोनी फिलहाल दक्षिण कश्मीर में ट्रेनिंग कर रहे हैं। वे पैराशूट रेजीमेंट की 106 पैरा टेरिटोरियल आर्मी बटालियन का हिस्सा हैं, जो कि विक्टर फोर्स का हिस्सा है। ट्रेनिंग के दौरान धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वे साथियों के साथ वॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे हैं।

धोनी वहां पर 15 दिन ड्यूटी करेंगे और 15 अगस्त भी वहीं मनाएंगे। पैरा कमांडो की जिस बटालियन में धोनी की तैनाती हुई है, वह मिले-जुले सैनिकों की यूनिट है। वहां देश के हर इलाके से आए करीब 700 सैनिक हैं। इनमें गोरखा, सिख, राजपूत, जाट जैसी सभी रेजीमेंट के सैनिक शामिल हैं। यहां धोनी को दिन-रात दोनों शिफ्टों में ड्यूटी करनी होगी।

धोनी ऑफिसर्स मैस की जगह 50-60 सैनिकों के साथ बैरक में ही रहेंगे। ऐसा धोनी खुद चाहते थे। वे सैनिकों के लिए बने क्यूबिकल में ही नहाएंगे। स्वादिष्ट बटर चिकन के लिए जानी जाने वाली इस बटालियन में हफ्ते में तीन दिन धोनी को चिकन मिलेगा।

गश्त:

श्रीनगर के बादामी बाग कैंट एरिया में धोनी 8-10 सैनिकों के दस्ते में गश्त करेंगे। उन्हें बुलेटप्रूफ जैकेट, एके-47 राइफल और 6 ग्रेनेड दिए जाएंगे। इस ड्यूटी का मकसद लोगों के साथ मेल-मिलाप और इलाके से खुफिया जानकारियां जुटाना होता है।

गार्ड ड्यूटी:

 धोनी को बतौर गार्ड यूनिट की रखवाली का काम मिलेगा। यह काम 4-4 घंटे की दो शिफ्ट में होगा। यह दिन और रात, दोनों तरह की ड्यूटी है। दिन की ड्यूटी होने पर धोनी को सुबह 4 बजे उठना होगा। रात की ड्यूटी होने पर उन्हें सुबह जल्दी उठने से छूट मिलेगी।

पोस्ट ड्यूटी: 

उन्हें बंकर में बिना पलक झपके खड़े रहना पड़ सकता है। ऐसा 2-2 घंटे की शिफ्ट में तीन बार होगा। यह ड्यूटी धोनी के धैर्य की परीक्षा लेगी। चुपचाप खड़े रहना और बिना हिले लगातार लोगों को आते-जाते देखते रहना, इस ड्यूटी का सबसे अहम काम है।