मुंबई इंडियंस ने हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया था, इस मुकाबले में चेन्नई की टीम महज 97 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी, इस दौरान मुंबई के लिए कुमार कार्तिकेय ने शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 3 ओवरों में 22 रन देकर 2 विकेट झटके थे,इस मुकाबले बाद चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कार्तिकेय को एक खास बॉल गिफ्ट की,इस पर धोनी ने अपना साइन किया था एमएस धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2022 से बाहर हो चुकी है। 5 बार की चैंपियन मुंबई ने 59वें मैच में 5 विकेट से हराकर सीएसके को टूर्नामेंट से बाहर किया। मुंबई पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी, मगर उसने धोनी की टीम का भी खेल बिगाड़ दिया। इस मैच के बाद धोनी ने मुंबई के गेंदबाज कुमार कार्तिकेय को खास गिफ्ट दिया, जिन्होंने मुंबई की जीत में बड़ा योगदान दिया। कार्तिकेय ने 22 रन पर 2 विकेट लिए और चेन्नई को 97 रन पर समेटा।
Imagine getting a signed MS Dhoni match ball 🤩#TATAIPL – Truly a tournament where talent meets opportunity! 🙌💙#OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians #CSKvMI @Kartike54075753 MI TV pic.twitter.com/umMV9xucDJ
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 13, 2022
मैच के बाद कार्तिकेय को एमएस धोनी ने अपने ऑटोग्राफ वाली गेंद गिफ्ट की. दो बार के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान धोनी अक्सर आईपीएल मैच के बाद युवा खिलाड़ियों से बात करते हुए नजर आते हैं और इस बार उन्होंने कार्तिकेय को अहम सलाह और टिप्स दिए। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया, जिसमें मैच के बाद मुंबई के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में वापस जाते हुए नजर आ रहे हैं और इसी दौरान कार्तिकेय हाथ में गेंद लिए हुए नजर आए. मैच की बात करे हुए चेन्नई के बल्लेबाज मुंबई के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए और पूरी टीम 16 ओवर में 97 रन पर ही आउट हो गई.