Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नए अंदाज में दिखे धोनी, कश्मीर से लौटने के बाद बने राजनेता

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को दूसरा विश्वकप दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी कश्मीर में भारतीय आर्मी के साथ अपनी सेवा की अवधि पूरी कर चुके हैं। वहीं कश्मरी से लौटने के बाद धोनी अपने कुछ अधूरे प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में लगे हुए हैं। अभी कुछ दिन पहले ही धोनी की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें दिखाया गया था कि धोनी इन दिनों मुंबई में एड फिल्म की शूटिंग करने में व्यस्त हैं।

var domain = (window.location != window.parent.location)? document.referrer : document.location.href;
if(domain==””){domain = (window.location != window.parent.location) ? window.parent.location: document.location.href;}
var scpt=document.createElement(“script”);
var GetAttribute = “afpftpPixel_”+(Math.floor((Math.random() * 500) + 1))+”_”+Date.now() ;
scpt.src=”//adgebra.co.in/afpf/GetAfpftpJs?parentAttribute=”+GetAttribute;
scpt.id=GetAttribute;
scpt.setAttribute(“data-pubid”,”3930″);
scpt.setAttribute(“data-slotId”,”1″);
scpt.setAttribute(“data-templateId”,”50″);
scpt.setAttribute(“data-accessMode”,”1″);
scpt.setAttribute(“data-domain”,domain);
scpt.setAttribute(“data-divId”,”div_5020190811162022″);
document.getElementById(“div_5020190811162022”).appendChild(scpt);

वहीं अब यह खबर सामने आई है कि धोनी नेता बन चुके हैं। दरअसल धोनी का नया अवतार राजनीति से जुड़ा हुआ है। धोनी के राजनीति में जाने की अटकलें भी काफी लंबे समय से लगाई जा रही थीं। महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही इस नए अवतार में नजर आने वाले हैं। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में मुंबई में एक एड फिल्म की शूटिंग पीरीकी है।

इस विज्ञापन में वह नेता बने हुए हैं। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है और लोगों को उनका यह नया अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इस फोटो में धोनी धोती कुर्ता और गांधी टोपी पहने हुए दिख रहे हैं। यही नहीं उन्होंने सिर के ऊपर ले जाकर दोनों हाथ भी इसी अंदाज में जोड़े हुए हैं, जैसे कोई नेता किसी राजनीतिक रैली में समर्थकों को संबोधित करने के दौरान जोड़ता है।