Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नरेंद्र मोदी पर बन रही फिल्म ‘द प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी’ का पोस्टर हुआ जारी

बॉलीवुड इंडस्ट्री से गायब चल रहे एक्टर विवेक ओबेरॉय की मोस्ट अवेटेड फिल्म द प्राइम मिनिसटर नरेंद्र मोदी का आज पहला लुक रिलीज हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक फिल्म की शूटिंग कुछ ही दिनों में शुरू कर दी जाएगी। सबसे खास बात बता दें कि इस बॉयोपिक में पीएम मोदी का रोल बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय निभाने जा रहे हैं। जिसे देखना काफी दिलचस्प होगा। खबरों की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग गुजरात, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होगी। वहीं विवेक ने भी इसकी तैयारियां जोरों-शोरों से शुरु कर दी है।

 

फिल्म को उमंग कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं जिन्होंने ‘मैरी कॉम’ जैसी सुपरहिट फिल्में डायरेक्ट की हैं। फिलहाल इस बायोपिक का नाम तो तय नहीं हो पाया है लेकिन इसकी तैयारी पिछले डेढ़ साल से हो रही है।

बता दें कि कई हिट फिल्में देने वाले एक्टर विवेक ओबेरॉय से इंडस्ट्री को काफी उम्मीदें थी। खास कर रानी मुखर्जी के साथ फिल्म ‘साथिया’ ने उन्हें रातों रात सुपरस्टार बना दिया था। लेकिन सलमान खान के खिलाफ आवाज उठाना शायद विवेक ओबेरॉय को महेगा पड़ गया।

सलमान खान और विवेक ओबेरॉय का इतिहास क्या और कैसा रह चुका है, ये तो सबको पता है। कभी रिलेशन में रहे ऐश्वर्या राय और सलमान खान के ब्रेकअप के बारे में तो हर कोई जानता है। फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के सेट पर दोनों स्टार्स की मुलकात हुई जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़नी शुरू हा गईं। साल 1999-2001 तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया लेकिन फिर सब खत्म हो गया। Real लाइफ के साथ Reel लाइफ में रणवीर की पत्नी का किरदार निभाएंगी दीपिका

जिसके बाद ऐश्वर्या की जिंदगी में विवेक ओबेेरॉय की एंट्री हुई। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा होगा। विवेक ओबेरॉय ने अपने जिंदगी की सबसे बड़ी गलती कर दी। दरअसल, विवेक ने आधी रात प्रेस कॉनफ्रेंस बुलाई और खुलासा किया कि सलमान उन्हें कॉल कर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। इतना ही नहीं विवेक ने ये भी बताया कि सलमान ने उन्हें 42 बार कॉल किया। जिसके बाद से ऐश्वर्या के साथ साथ विवेक के हाथों कई फिल्मों के ऑफर भी निकल गए।

सलमान खान के साथ पंगा लेने की वजह से उनका करियर डूबता चला गया। ऐसे में इतनी बड़ी बायोपिक में नजर आना विवेक के लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं होगा।