अभिनेता आमिर खान की आगामी फिल्म ‘लाल सिंह चड्डा’ का मोशन पोस्टर बुधवार को जारी हो गया है।इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में होंगी।
अभिनेता आमिर खान ने फिल्म का मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।आमिर ने लिखा-‘क्या पता हम में है कहानी,या है कहानी में हम!
तरण आदर्श ने शेयर किया पोस्टर
फिल्म के मोशन पोस्टर में बहुत खूबसूरत बैकग्राउंड म्यूजिक और धुन सुनाई दे रही है। साथ ही इस मोशन पोस्टर में फिल्म के रिलीज की भी जानकारी दी गई है। फिल्म का यह मोशन पोस्टर फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
All set for #Christmas2020 release… Aamir Khan in #LaalSinghChaddha… Costars Kareena Kapoor Khan… Inspired by the classic #ForrestGump… Directed by Advait Chandan. pic.twitter.com/JWMHZ09RAb
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 6, 2019
तरण ने ट्वीट किया-‘आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्डा’ में उनके साथ करीना कपूर भी होंगी। यह फिल्म 2020 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।इस फिल्म को अद्वैत चन्दन डायरेक्ट करेंगे।’
Kya pata hum mein hai kahani,
ya hai kahaani mein hum… pic.twitter.com/mDMA21J51z— Aamir Khan (@aamir_khan) November 6, 2019
फिल्म लाल सिंह चड्डा हॉलीवुड फिल्म ‘फारेस्ट गम्प’ का ऑफिसियल रीमेक है। की कहानी अतुल कुलकर्णी ने लिखी है,जबकि फिल्म को अद्वैत चन्दन डायरेक्ट कर रहे है।आमिर और करीना इस फिल्म में तीसरी बार स्क्रीन साथ में शेयर करेंगे। इससे पहले आमिर और करीना फिल्म तलाश और थ्री इडियट में साथ नजर आएं थे। अब इस फिल्म में उनकी जोड़ी एक बार फिर से दर्शक देख सकेंगे। फिल्म लाल सिंह चड्डा अगले साल क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।