Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

फोन के लिए हैं बेहद जरूरी गूगल के यह एप, जानिये पूरी डिटेल

दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने अपने प्लेटफॉर्म पर ऐसे एप्स जारी करवाए हैं, जिनसे लोगों को बहुत ज्यादा फायदा हुआ है। इन सभी एप्स की खास बात यह है कि इनसे उपभोक्ता का निजी डाटा प्रभावित नहीं होता हैं। इसके साथ ही उपभोक्ता के डिवाइस पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं।

आज हम आपको गूगल के पांच सबसे खास एप्स के बारे में बताएंगे, जो आपके रोजमर्रा के काम को आसान बना दे सकते है । तो चलिए जानते हैं गूगल के इन पांच एप्स के बारे में…

गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड एप

उपभोक्ता इस एप के जरिए किसी सर्वे में भाग लेकर या लोकल गाइड बनकर कमाई कर सकते हैं। हालांकि, उपभोक्ता को कमाई क्रेडिट के रूप में मिलेगी। इन क्रेडिट से उपभोक्ता गूगल से जुड़ी चीजें खरीद सकेंगे। वहीं, यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

गूगल कीप एप 

गूगल कीप रिमांडर एप के रूप में काम करता है। उपभोक्ता इस एप में जरूरी काम के लिए रिमांडर सेट कर सकते हैं, जो समय आने पर रिमाइंड कराता रहेगा। वहीं, यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

गूगल ट्रिप्स एप

Image result for गूगल ट्रिप्स एप

उपभोक्ता इस एप में यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी को रख सकते हैं। इसके साथ ही यह एप अपने यूजर को यात्रा से जुड़ी सलाह भी देता है। इसके अलावा उपभोक्ता को ट्रैफिक साधनों से जुड़ी जानकारी भी मिलती है। इसके अलावा , इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा।

गूगल क्लासरूम एप

यह एप अपने उपभोक्ता को क्लास रूम का माहौल देता है। इस एप के तहत उपभोक्ता असाइनमेंट, होमवर्क और जरूरी गाइडेंस अपने अध्यापक से ले सकते हैं। इसके अलावा , इस एप का भी साइज अलग-अलग डिवाइस पर निर्भर करता है।