Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मिताली राज ने रचा इतिहास, 200 वनडे खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वन-डे कप्तान मिताली राज ने अपने खाते में एक खास उपलब्धि जोड़ ली है। मिताली राज 200 वन-डे खेलने वाली विश्व की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में यह उपलब्धि हासिल की।

भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।

भारत की अनुभवी क्रिकेटर मिताली ने पहले ही अपने नाम सबसे ज्यादा वन-डे खेलने का रिकॉर्ड दर्ज करा रखा था। उन्होंने 192वां वन-डे खेलते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस दौरान मिताली ने इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स के रिकॉर्ड को तोड़ा था।

मिताली राज ने वन-डे में डेब्यू जून 1999 में आयरलैंड के खिलाफ किया था। तब उन्होंने नाबाद 114 रन की पारी खेली थी और भारत यह मुकाबला 161 रन से जीता था।