Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

 

नई दिल्ली। रोहिणी जिले के बुध विहार इलाके में एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर आरोपित ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपित लगातार नाबालिग के साथ दुष्कर्म करता रहा। इस बीच पीड़ित को पता चला कि वह गर्भवती हो गई है। पीड़ित ने आरोपित को गर्भवती होने की बात बताई। इस पर आरोपित ने एक साल बाद शादी करने का अश्वासन दिया और वहां से फरार हो गया।

इधर समय ज्यादा होने पर परिवार को पीड़ित की गर्भवती होनी की बात पता चली। पीड़ित ने पूरी आपबीती परिवार को बताई। उसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़िता के बयान के बाद उसे मेडिकल के लिये भेजा। जहां दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को बीती देर रात सीलमपुर से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मंगलवार को डीसीपी एसडी मिश्रा ने बताया कि 16 वर्षीय पीड़ित परिवार के साथ नांगलोई में रहती है। माता-पिता प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि करीब एक साल पहले उसकी गुडगांव स्थित एक बैंक्वेट हॉल में जॉब लगी। पीड़ित के अनुसार बैंक्वेट हॉल में ही काम करने वाले आदित्य नामक लड़के से उसकी दोस्ती हो गई। इसके बाद वह करीब पांच माह तक फोन पर बात-चीत करने लगे। डीसीपी के अनुसार कुछ माह बाद गुडगांव में काम करने के बाद आरोपित ने वहां से नौकरी छोड़ दी और रिठाला में आ गया। रिठाला आने के बाद आरोपित पीड़ित से मिलने लगा।

इसी बीच आरोपित पीड़ित को रिठाला स्थित अपने घर ले गया जहां उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मना करने पर शादी करने का अश्वासन दिया। इसके बाद वह लगातार आरोपित दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता रहा। जून माह में पीड़िता ने आरोपित को बताया कि वह गर्भवती हो गई है। लेकिन आरोपित ने उसकी बात नहीं मानी और उसे कहा कि वह एक साल बाद उससे शादी कर लेगा। उसके बाद आरोपित फरार हो गया। इधर पीड़ित के गर्भवती होने की बात पता चलते ही परिजनों ने पीड़ित से पूछा तो उसने पूरी आपबीती बताई। रविवार को परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर सोमवार देर रात आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।