Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

 

 

जोधपुर। शहर के कुड़ी क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किए जाने का मामला सोमवार रात को पुलिस ने दर्ज किया। लड़की का मंगलवार सुबह पुलिस ने मेडिकल करवाया। उससे सामूहिक दुष्कर्म किया जाना बताया गया है। पीड़िता के पुलिस ने बयान लिए है।

कुड़ी पुलिस ने बताया कि इस संबंध में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 25 सितम्बर की रात्रि को मुकेश उर्फ बाबू और उसका भुआ का लड़का उसकी नाबालिग पुत्री को भगाकर ले गए और एक कमरे में बंद करके उसके साथ दोनों ने बलात्कार किया। इस घटना के बाद किसी तरह वापस घर पहुंची पीड़िता ने आपबीती सुनायी तो परिजनों ने पहले उसका उपचार करवाया और बाद में उसके कुछ स्वस्थ होने पर नामजद आरोपितों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। मामले की जांच महिला अत्याचार सेल के एसीपी भूपेन्द्र सिंह कर रहे हैं।