Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दो लोगों ने नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार, एक गिरफ्तार

 

बोकारो (झारखंड़)। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ने में सफलता पायी है। लेकिन दूसरा आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है।

अरमो निवासी 17 वर्षीय लड़की छह मार्च को अपने घर से शौच के लिए निकली थी। रास्ते में ही गांव के भोलानाथ गंझू और संतोष गंझू उसके साथ छेड़खानी करने लगे। जिसका विरोध करने पर दोनों ने उसका मुंह दबाकर नदीधार ले गये, जहां दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे बेहोशी की हालत में वहां छोड़कर चलते बने।

इधर परिजनों ने पीड़ित लड़की की काफी खोजबीन की। जिसके बाद उक्त घटनास्थल से उसे बरामद किया। परिजन उसे लेकर शनिवार की रात थाना गये और मामले की जानकारी दी। इसके बाद लड़की ने लिखित शिकायत देकर मामला दर्ज कराया।

इधर थाना के इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर ने रविवार को बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एक आरोपी संतोष गंझू को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि भोलानाथ गंझू फरार है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी अभियान चला रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।