Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विवाहिता को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म

 

जोधपुर। शहर के नागौरी गेट इलाके में रहने वाली 23 साल की विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज हुआ है। घटना 20 सितंबर की है। मगर पीड़िता की तरफ से शनिवार रात को रिपोर्ट दी गई। पीड़िता का रविवार को अस्तपाल में मेडिकल कराया गया। अभियुक्त फरार बताया जाता है। महिला के बयान दोपहर में लिए गए।

रविवार को नागौरी गेट थानाधिकारी लूण सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली 23 साल की एक महिला ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 20 सितंबर को उसका परिचित रवि व अन्य किसी काम का कहकर अपने साथ लेकर गए। जहां एक कमरे में बंधक बनाने के साथ उसके दुष्कर्म किया गया। थानाधिकारी के अनुसार पीड़िता का आज मेडिकल करवाया गया है। अनुसंधान जारी है।