Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मड़ई में सोए युवक की गला रेतकर हत्या

 

 

मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के सरसवा गांव में घर के बाहर मड़ई में सो रहे युवक की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। एडिशनल एसपी आपरेशन व क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने फारेंसिक और डॉग स्क्वॉयड की मदद से गहन छानबीन की। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर रही है।

जरगो जलाशय से सटे सरसवा गांव में घर के बाहर मड़ई में मुरारी मिश्रा (42) पुत्र लल्लन मिश्रा रविवार की रात सोया था। रात में किसी अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से युवक के गर्दन व सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। सोमवार की सुबह जब उसकी पत्नी की नींद खुली तो वह मड़ई में गई, जहां मुरारी मृत अवस्था में पड़ा मिला। उस पर हमला इतना जोरदार किया गया था कि काफी दूर तक उसके शरीर के खून का निशान बिखरा था। पत्नी के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। तभी किसी युवक ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हत्या की जानकारी मिलने के कुछ समय बाद एडिशनल एसपी अजय सिंह और क्षेत्राधिकारी नक्सल रमाकांत ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। इस दौरान डाॅग स्क्वायड और फारेंसिक टीम ने हत्या से जुड़े साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता के पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साये चौबे
थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने बताया कि युवक की हत्या किसी धारदार हथियार से हमला करके की गई है। पुलिस मामले के खुलासे में जुटी हुई है, जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।