Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को युवक ने भेजा धमकी भरा ई-मेल, पुलिस ने हिरासत में लिया

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री सुर्खियों में बने ही रहते हैं। कभी वह अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियां बटोरते हैं, तो कभी किसी रैली के दौरान दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ एक बार फिर से कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल सीएम केजरीवाल को धमकी देने और अपमानजनक मेल भेजने वाला एक शख्स गिरफ्तार किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने आरोपी शख्स को राजस्थान से गिरफ्तार किया है और उससे लगातार पूछताछ जारी है। बताते चलें कि यह पहली बार नहीं है कि जब सीएम केजरीवाल को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले भी अगस्त महीने में मुंबई के एक नोट बॉय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित धमकी भरा मेल भेजा था।

हालांकि उस युवक को गिरफ्तार कर लिया गया था। दिल्ली पुलिस ने इसम मले में खुलासा किया था कि 28 वर्षीय नोट बॉय अभिषेक तिवारी ने केजरीवाल को कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद जांच के दौरान युवक को मुंबई के नालासोपारा से गिरफ्तार किया गया था। यही नहीं आरोपी युवक ने दिल्ली के एक राष्ट्रीय पार्टी के मुख्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इससे पहले अरविंद केजरीवाल पर लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान भी हमला हो चुका है।