Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Main Slider

भारत विकास परिषद शाखा सिरसा ने कई स्कूलों में मनाया शिक्षक दिवस

सिरसा। ।।।( सतीश बंसल )  भारत विकास परिषद शाखा सिरसा द्वारा शिक्षक दिवस पर शाखा अध्यक्ष सुरेंद्र बंसल की अध्यक्षता में तथा उपाध्यक्ष संस्कार विश्व बंधु गुप्ता के निर्देशन में राजकीय प्राइमरी मॉडल संस्कृति स्कूल एफ  ब्लॉक सिरसा में कार्यक्रम आयोजन किया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रपति सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके जीवन के बारे में बच्चों को बताया और गुरुओं का महत्व समझाया। उसके बाद 2 शिक्षकों तथा 2 विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद आरकेजे श्रवण व वाणी नि:शक्तजन कल्याण केंद्र में भी 5 शिक्षकों और 2 विद्यार्थियों को उनके उल्लेखित कार्यों के लिए सम्मानित किया गया तथा स्कूलों की जरूरत के अनुसार पंखे और बल्ब देकर सहयोग किया। सायं काल में प्रांतीय महिला सह संयोजक अर्चना शर्मा और सचिव सविता बंसल के निर्देशन में विभिन्न स्कूलों से बच्चों ने गौशाला में पहुंचकर गुरुओं को सम्मानित किया और गौ सेवा तथा गो आरती की, ताकि बच्चों में संस्कार आए। सभी बच्चों को बिस्कुट तथा फलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में गंगाधर वर्मा उपाध्यक्ष, गोकुल थेपड़ा उपाध्यक्ष, सुशील गुप्ता उपाध्यक्ष, विश्व बंधु गुप्ता, भगवानदास बंसल, एसपी ग्रोवर, भरत गोयल, रितु बंसल, मीना गोयल, साक्षी मेहता, पदमा जिंदल, दीपक जिंदल, ईशा गुंजन, चारु वान्या, गुंजन सर्राफ , चारवी, निखिल बंसल, ईशान, मोहित, शुभ, कृष्णा, भाविक, तनीश सहित शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Read More »

संस्कार योग केंद्र ने किया शिक्षकों को सम्मानित

चोपटा। ।।।( सतीश बंसल )  शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में संस्कार योग केंद्र कागदाना की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कागदाना में नवनियुक्त शिक्षकों का संस्कार योग केंद्र की तरफ  से स्कूल प्रांगण में पधारने पर स्वागत किया। सभी शिक्षकों को संस्कार योग केंद्र की तरफ  से सम्मानित भी किया गया। हरजीराम योगी ने कहा कि सभी अध्यापक सौहार्दपूर्व व्यवहार करते हुए अच्छी शिक्षा देंगे और बच्चे भी अच्छी शिक्षा ग्रहण कर के अपने माता-पिता व देश का नाम रोशन करेंगे। हरजी राम ने कहा कि समझदारी और समय दोनों कभी भी एक साथ नहीं चलते, जिस दिन समय होगा, उस दिन समझदारी नहीं होगी और जिस दिन समझदारी आएगी, उस दिन समय निकल चुका होगा। जब दोनों एक साथ होंगे, उस दिन हम अपने लक्ष्य में कामयाब हो जाएंगे। हरजी राम ने कहा कि ये दोनों चीजें शिक्षक ही आपको दे सकता है। स्कूल स्टाफ  ने संस्कार योग केंद्र का कार्यक्रम के लिए धन्यवाद किया और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Read More »

जीआरजी स्कूल में शिक्षकों को सम्मानित कर लॉयंस क्लब उमंग ने मनाया शिक्षक दिवस

सिरसा।।।।( सतीश बंसल )  लायंस क्लब सिरसा उमंग द्वारा शिक्षक दिवस पर जीआरजी स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के जोन चेयरमैन रवि अरोड़ा ने कहा कि शिक्षक देश व समाज निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है। घर में बच्चे को मां और स्कूल में शिक्षक अच्छे संस्कार देकर उसका भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि नवाचार करने वाले शिक्षकों से हम सबको प्रेरणा लेकर कुछ अलग करना चाहिए। क्लब के प्रधान अंकित अरोड़ा ने कहा कि लॉयन्स क्लब सामाजिक सरोकारों से परिपूर्ण है और क्लब का सदैव ये प्रयास रहा है कि समाजहित कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। इसी कड़ी में यह कार्यक्रम किया गया हैं। इस दौरान शिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रीजन चेयरमैन प्रदीप मेहता, प्रधान अंकित अरोड़ा, सचिव प्रदीप मक्कड़, कोषाध्यक्ष संदीप मेहता भी मौजूद थे।

Read More »

-केंद्र सरकार को अग्रोहा को पर्यटन स्थल बनाना चाहिए – बजरंग गर्ग -महाराजा अग्रसेन जी ने गरीबों को ऊंचा उठाते हुए समाजवाद को बढ़ावा दिया – बजरंग गर्ग -अग्रवाल समाज महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों पर चलकर जनता की सेवा में लगा हुआ है – बजरंग गर्ग

सिरसा।।।।( सतीश बंसल )  अग्रवाल समाज की एक मीटिंग निजी होटल में अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई, जिसमें समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।  अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन जी त्याग की मूर्ति थे, जिन्होंने अपना सारा जीवन गरीबों की सेवा में लगा दिया। उन्होंने गरीबों को ऊंचा उठाते हुए समाजवाद को बढ़ावा दिया, जिन्हें युगो युगो तक याद किया जाएगा। बजरंग गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हिसार, अग्रोहा, सिरसा रेल लाइन 93 किलोमीटर बिछाने की जो घोषणा की है जिसका सरकार को जल्द से जल्द काम शुरू करना चाहिए। अग्रोहा महाराजा अग्रसेन जी की धर्म नगरी है केंद्र सरकार को अग्रोहा को पर्यटन स्थल बनाना चाहिए और अग्रोहा में जो महाराजा अग्रसेन जी का महल जो टीले के रूप में बदल चुका है उसकी खुदाई का काम भी सरकार को तुरंत करना चाहिए। टीले की खुदाई में जो भी महाराजा अग्रसेन जी यादगार सामग्री निकलेगी उस सामग्री को अग्रोहा धाम में महाराजा अग्रसेन म्यूजियम में रखा जाएगा। ताकि देश के कोने-कोने से आने वाले लाखों लोग महाराजा अग्रसेन जी के जीवन से प्रेरणा लेकर ज्यादा से ज्यादा राष्ट्र व जनता की सेवा में अपना योगदान दे सकें। जबकि अग्रवाल समाज महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों पर चलकर जनता की सेवा में लगा हुआ है। बजरंग गर्ग ने कहां की अग्रोहा धाम में 9 अक्टूबर 2022 को विशाल वार्षिक मेला लगेगा। जिसमें देश के कोने कोने से भारी संख्या में लोग परिवार सहित भाग लेंगे। मेला हर दृष्टिकोण से ऐतिहासिक होगा। इस मौके पर अग्रवाल सभा प्रधान गोरव गोयल, नवीन केडिया, अंजनी कनोडिया, हरियाणा कॉटन एसोसिएशन प्रधान सुशील मित्तल, अनिल गनेरीवाला, अनिल सर्राफ, हीरालाल शर्मा, आनंद बियानी, अश्विनी बंसल, अमित कुमार बंसल, अरविंद्र रातुसरिया, अशोक बंसल, गोपाल सर्राफ, कमल सिंगला, अग्रोहा धाम सचिव निरंजन गोयल, रजनीरा बंसल, मेहरा सिंगला, राजीव गुप्ता, प्रकाश भोलूसरिया, सुरेन्द्र कुमार, अतुल गोयल, जगदीश राय सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

Read More »

करोड़ों रुपये डकार गया यूनियन बैंक! कैशियर और मैनेजर निलंबित

यूनियन बैंक मदन नेगी में लगभग दो करोड़ से अधिक की धनराशि का गबन का मामला सामने आने पर शनिवार को बैंक में अपने खातों की जानकारी लेने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी। बैंक में रिजनल स्तर के अधिकारियों ने शनिवार को भी बैंक में हुये घपले की जांच ...

Read More »

अर्जुन बिजलानी और आलिया हामिदी स्टारर रोमांटिक गाना ‘नूर ही नूर’ का भव्य लॉन्च

टीवी सीरियल्स और रिएलिटी शोज़ की दुनिया का जाना-माना‌ नाम अर्जुन बिजलानी और म्यूज़िक वीडियो की दुनिया में क़दम रखने जा रही आलिया हामिदी स्टारर म्यूज़िक वीडियो ‘नूर ही नूर’ को सोमवार को मुम्बई में एक कार्यक्रम में लॉन्च किया गया. इस मौके पर लीड एक्टर्स के अलावा म्यूज़िक डायरेक्टर ...

Read More »

होटल लेवाना सूइट्स के सीलिंग आदेश जारी, बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी की एफ0आई0आर

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने प्रकरण की जांच के लिए सचिव की अध्यक्षता में गठित की कमेटी – वर्ष 2017 से क्षेत्र में तैनात प्रवर्तन के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच की संस्तुति हजरतगंज स्थित होटल लेवाना सूइट्स में हुए अग्निकाण्ड के मामले में ...

Read More »

मांगों को लेकर गरजे LIC अभिकर्ता

सिरसा।।।।।( सतीश बंसल ) लाइफ इंश्योरेंश एजेंट फैडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़े अभिकर्ताओं ने प्रधान सुदेश कुमार की अध्यक्षता में अपनी मांगों को लेकर कार्यालय के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने एक ज्ञापन उच्चाधिकारी को सौंपा। प्रधान सुदेश कुमार ने बताया कि अभिकर्ता अपनी मांगों को लेकर ...

Read More »