Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लखनऊ मेट्रो ने मिलवाया दो बिछड़े भाईयों को

लखनऊ|

लखनऊ मेट्रो ने आज दो बिछड़े भाईयों को मिलवाया| एक 07 वर्षीय लड़का सत्यम सिन्हा अपने भाई  शिवम् सिन्हा के साथ ट्रांसपोर्ट नगर जा रहा था, जो दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन में छूट गया था ।

आज शाम करीब पांच बजे दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म न. 02 पर ड्यूटी में तैनात सुरक्षा गार्ड  वीरेंद्र कुमार ने उस लड़के को स्टेशन कंट्रोलर  अजीत राणा को सौंप दिया। स्टेशन कंट्रोलर द्वारा सभी स्टेशन में Announce करने पर उसका भाई  शिवम सिन्हा स्टेशन आये और स्टेशन कंट्रोलर से सारी औपचारिकता पूर्ण करने के बाद 17:30 बजे अपने भाई को साथ ले गये।