Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

करवा चौथ: जानिए कौन सी महिलाएं पी सकती हैं व्रत के दौरान पानी

अध्यात्म डेस्क|

  • जानिए आखिर क्यों नहीं पानी पीतीं हैं महिलाएं ?

                                                              IMG:Google

हिंदू धर्म में करवा चौथ का बहुत महत्व है. इस दिन शादीशुदा महिलाएं पूरे दिन भूखे और प्यासे रहकर अपने पति के लिए व्रत रखती हैं. इस व्रत की प्रचलित कथा के मुताबिक करवा चौथ का उपवास रखने से पति के जीवन से संकट दूर होकर उसकी आयु लंबी होती है. इसी मान्यता के चलते यह त्योहार बहुत प्रचलित है. करवा चौथ व्रत जितना प्रसिद्ध है उतना ही कठिन भी है. क्योंकि इस दिन महिलाएं पानी तक नहीं पीतीं.

जी हां, आज भी कई घरों में महिलाएं करवा चौथ के दौरान पानी नहीं पीतीं. लेकिन आपको बता दें व्रत की प्रचलित कथाओं में कहीं भी पानी ना पीने के बारे में नहीं लिखा गया है. बल्कि अपने ही घरों और आसपास चली आ रही इस परंपरा के चलते महिलाएं करवा चौथ के दिन पानी नहीं पीतीं. माना जाता है कि पहले करवा चौथ के दौरान जिन नियमों को अपना लिया जाता है आगे सालों में आने वाले सभी व्रतों में उन्हीं नियमों का पालन किया जाता है.

लेकिन अगर आपको सेहत से जुड़ी परेशानी या फिर आप प्रेग्नेंट हो तो एक बार डॉक्टर से सलाह करके ही पानी को अवॉइड करें. साथ ही अगर आपका यह पहला करवा चौथ हो तो आप शाम की कथा के बाद पानी पी सकती हैं. वहीं, जिन घरों सरगी का चलन है, वो सुबह सरगी खाने के साथ पानी भी पी सकती हैं.

बता दें, इस बार 27 अक्टूबर को करवा चौथ मनाया जा रहा है. मेहंदी के अलावा आप यहां जानिए करवा चौथ का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, सरगी, व्रत कथा और महत्‍व. इसके साथ ही यहां दिए गए करवा चौथ के मैसेजेस से अपने पार्टनर को खुश कर सकते हैं. साथ ही पति यहां दिए गए करवा चौथ पर मिल रहे यहां खास ऑफर्स के जरिए पत्नियों के लिए तोहफो खरीद सकते हैं. 

news source:NDTV