Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

करवाचौथ 2018: अनुष्का समेत ये दिग्गज एक्ट्रेसेस पहली बार रखेंगी पति के लिए व्रत

करवाचौथ तो वैसे हर साल ही आता है, लेकिन इस बार का करवाचौथ बॉलीवुड के लिए बेहद खास है, क्योंकि 2018 बॉलीवुड में जोड़े बनने वाला रहा। आज हम आपको उन एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस साल पहली बार अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने पिछले साल अपनी शादी गुपचुप तरीके से इटकी में की थी। विवाह की सभी रस्में पूरी तरह से पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। इस साल अनुष्का शर्मा पहली बार अपने पति विराट कोहली के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। अब देखना यह होगा कि अनुष्का अपनी व्यस्तताओं के बीच अपना पहला करवाचौथ कहां और कैसे सेलीब्रेट करने वाली हैं।

सोनम कपूर

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने इसी साल 8 मई को शादी की थी। दोनों की शादी में पूरा बॉलीवुड झूमता नजर आया था। अब ऐसे में बॉलीवुड की फैशन आइकॉन का भी ये पहला करवा चौथ होगा तो जाहिर है अपने पति के लिए सोनम कपूर भी करवा चौथ का व्रत रखेंगी।

नेहा धूपिया

नेहा धूपिया और अंगद बेदी भी इसी साल शादी के बंधन में बंधे हैं। अब ऐसे में नेहा का व्रत रखना तो बनता ही है। हालांकि नेहा धूपिया मां भी बनने वाली है तो ये जरूर हो सकता है कि नेहा इस बार व्रत न रखें लेकिन पति की लंबी उम्र के लिए वह पूजा तो जरूर करेंगी।