Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गणतंत्र दिवस:जानिए आज के समारोह की कुछ ख़ास बातें

नई दिल्ली |
आज 70वें गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर भव्य परेड और मनोहारी झांकियों ने सबका दिल जीत लिया। समारोह में राष्ट्रपति कोविंद, प्रधानमंत्री मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू समेत तमाम गणमान्य हस्तियों के साथ-साथ साथ-साथ विदेशी मेहमान और वीवीआईपी ने हिस्सा लिया।आईये जानते हैं और क्या ख़ास रहा इस गणतंत्र दिवस पर…

  1. इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा रहे। वह अपनी पत्नी डॉक्टर शेपो मोट्सेप और एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ समारोह में मौजूद रहे। वह पहली बार बतौर राष्ट्रपति भारत के दौरे पर हैं। उनका यह दौरा 2 दिनों का है।
  2. देश के सबसे पुराने अर्धसैनिक बल असम राइफल्स की महिला दस्ता ने पहली बार परेड में हिस्सा लिया। इस दस्ते का नेतृत्व लेफ्टिनेंट भावना कस्तूरी ने किया।
  3. सेना के जवानों की बाइकों पर हैरतअंगेज करतबों को देखकर बरबस लोग दांतों लगे उंगलियां दबा लिए। महिला जवान ने भी बाइक पर खतरनाक स्टंट को अंजाम दिया।
  4. इस बार गणतंत्र दिवस परेड में कई चीजें पहली बार हुईं। फ्लाइफास्ट में पहली बार बायोफ्यूल एयरक्राफ्ट ने हिस्सा लिया। इसके अलावा पहली बार नेताजी सुभाष चंद्र बोस की इंडियन नैशनल आर्मी के 4 पूर्व सैनिक भी राजपथ पर दिखाई दिए। सबकी उम्र 90 वर्ष से ऊपर है।
  5. राजपथ पर परेड और झांकियों ने देश की आन, बान, शान और सांस्कृतिक विविधता का मुजाहिरा किया। पहली बार बारूदी सुरंग को डिटेक्ट करने वाले सिस्टम, मध्यम श्रेणी की सरफेस टु एयर मिसाइल के साथ-साथ अर्जुन आर्म्ड रिकवरी ऐंड रिपेयर वीइकल्स भी राजपथ पर दिखाई दिए।
  6. इस साल बापू की 150वीं जयंती है। राजपथ पर 3 साल बाद रेलवे की झांकी निकली, जिसका थीम बापू का ‘मोहनदास कर्मचंद गांधी से महात्मा गांधी तक का सफर’ रहा।
  7. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी CISF ने 11 साल बाद रिपब्लिक डे परेड में हिस्सा लिया। CISF ही दिल्ली स्थित बापू की समाधि राजघाट की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालती है। बापू की इस साल 150वीं जयंती है, इसी वजह से CISF को परेड में शामिल होने का मौका मिला।
  8. पहली बार सेना की गोरखा ब्रिगेड ने परेड में हिस्सा लिया। अपने अदम्य साहस और वीरता की वजह से खास पहचान बनाने वाली गोरखा ब्रिगेड 7 अलग-अलग गोरखा रेजिमेंटों को मिलाकर बनती है।
  9. देश के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परम वीर चक्र के विजेता भी राजपथ परेड में शामिल रहे। परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर बाना सिंह, सूबेदार योगेंद्र सिंह यादव और सूबेदार संजय कुमार भी परेड में शामिल हुए।
  10. शानदार फ्लाइपास्ट ने राजपथ पर मौजूद भीड़ को रोमांचित कर दिया। सुखोई, जैगुआर, C-130J सुपर हरक्युलस और मिग-29 विमानों ने हवा में करतब से लोगों का दिल जीत लिया। समारोह का समापन फ्लाइपास्ट के साथ हुआ। आखिर में आसमान में खूबसूरत और रंग-विरंगे गुब्बारे छोड़े गए।