Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ईवीएम् पर आरोप लगाने वाले जब जीतते है तो ईवीएम सही होती है: डिप्टी सीएम केशव

कानपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने पुलिस लाइन में झंडारोहण किया। इस मौके पर भी उन्होंने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2019 में पराजय दिखाई दे रही है इस लिए ईवीएम् का आरोप लगा रहे है। ईवीएम् पर आरोप लगाने वाले जब जीतते है तो ईवीएम सही होती है। जब पराजित होते हैं तो ईवीएम गलत होती है। तब कहते हैं बैलट पेपर से चुनाव होना चाहिए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारे देश की सुरक्षा के साथ यदि किसी ने खिलवाड़ किया तो हमारे जवान सीमा पार करके उन्हें सबक सिखाने से परहेज नही करेंगे। केशव प्रसाद मोर्या को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया ,इसके साथ ही पुलिस की परेड में भी शामिल हुए। एडीजी अविनाश सिंह ,आईजी अलोक सिंह ,एसएसपी अनंतदेव ने सलामी दी। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस क मौके पर मै वीर जवानो को बधाई देता हूं जो कर्त्तव्य के पथ पर डटे रहकर अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना करते हैं। संविधान के अनुसार अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं। आज के इस शानदार कार्यक्रम की शुभकामनाए देता हूं।