Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कुछ ऐसे सेलिब्रेट करतीं हैं ऐक्ट्रेस World Health Day… साथ ही खोले फिटनेस के कई राज़

7 अप्रैल यानी वर्ल्ड हेल्थ डे, आज के दिन दुनियाभर में ये दिन वर्ल्ड हेल्थ डे के नाम से मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

अक्सर लड़कियां बॉलीवुड एक्ट्रैस की फिटनेस को देखकर उनके जैसा बनने के बारे में सोचते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि सेहतमंद रहने के लिए वह क्या-क्या करती हैं।

सेहतमंद और फिट रहने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रैस छोटी छोटी बातें जैसे- चबा चबा कर खाना, समय पर सोना या उठना, रोजाना एक्सरसाइज और योग करना, डाइट प्लान आदि का ध्यान रखती हैं।

आज वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर हम आपको बता रहे हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रैस किस तरह अपनी फिटनेस को बरकरार रखती हैं।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पी शेट्टी खुद को फिट रखने के लिए रोजाना 1800 कैलोरी का सेवन करती है। वह अपने दिन की शुरुआत आंवला या एलोवेरा के जूस, दलिया और ब्राउन शुगर की चाय के साथ करती हैं। विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर्स युक्त भोजन, जैतून का तेल और एक्सरसाइज करना भी उनकी दिनचर्या में शामिल है। इसके अलावा वह रात के खाने में भी ज्यादातर सूप, सैलेड और चिकन ही खाती है।

दीपिका पादुकोण

दीपिका अपने दिन की शुरुआत नियमित योगा से करती है। दीपिका अधिकतर भारतीय और सादा खाना पसंद है, जिसमें रोटी के साथ तली हुई मछली, दाल, चावल और सलाद शामिल है। इसके अलावा दीपिका रात को भी जल्दी सो जाती है, जोकि हेल्दी रहने के लिए सबसे जरूरी है।

प्रियंका चोपड़ा

अपनी फिटनेस और खूबसूरती के लिए फेमस प्रियंका अपनी त्‍वचा और खान-पान का खास ख्‍याल रखती है। वह रोजाना योगासन और एक्सरसाइज भी करती है। उनका कहना है कि उनकी तरह हर व्यक्ति को ऐसा करना चाहिए।

ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन

बॉलीवुड की सबसे फिट और स्वस्थ एक्ट्रैस में से एक ऐश्‍वर्या राय दिन में कम से कम 10 गिलास पानी पीती है। ऐश्वर्या की खासियत यह है कि वह रोजाना जिम या वर्कआउट करने की बजाए हफ्ते में 2 दिन ही जिम और वर्कआउट करती है। इसके अलावा वह अपनी फिटनेस का श्रेय सही खान-पान और सही लाइफस्टाइल को देती है।