Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

स्किट में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ने पाया तीसरा स्थान

सिरसा।।।।( सतीश बंसल ) कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, ऐलनाबाद की छात्राओं ने राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल ऐलनाबाद में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कल्चरल फेस्ट एंड स्किट प्ले 2022-23 प्रतियोगिता में स्किट प्ले में तीसरा स्थान हासिल किया है। पुरस्कार के तौर पर छात्राओं को दो हजार रुपए की नगद राशि दी गई। स्कूल प्राचार्य भंवर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्राओं में आत्मविश्वास की भावना पैदा करती है।                                                                                                                                      उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में हार-जीत कोई मायने नहीं रखती। मायने रखता है बढ़चढ़कर प्रतियोगिता में भाग लेना। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़कर भाग लें, ताकि वे अपने अंदर छिपी प्रतिभा को निखार सकें। उन्होंने विद्यालय के समस्त स्टाफ व छात्राओं को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

ंसिरसा, 30 अगस्त