Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

करीना सैफ के साथ नहीं बल्कि इस एक्टर के साथ रैंप पर बिखेरे जलवे… देखें video…

हिंदी सिनेमा की जानी मानी की हॉट एक्ट्रेस करीना कपूर  इन दिनों अपना खूब जलवा बिखेर रही हैं। इसके अलावा एक तरफ जहां एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के चलते चर्चा में हैं वहीं दूसरी तरफ रैंप वॉक में भी खूब छा रही हैं। शनिवार रात करीना कपूर खान ने एक्ट्रेस कार्तिक आर्यन के साथ रैंप वॉक किया।

वही एक्ट्रेस करीना कपूर और कार्तिक आर्यन ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए हैदराबाद में रैंप वॉक किया। इस दौरान दोनों ही सितारे व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आए।

सोशल मीडिया पर कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं।ऐसे में इस वीडियो में करीना कपूर  व्हाइट कलर के लहंगे में स्टेज पर अपना जलवा बिखेर रही हैं, तो वहीं कार्तिक आर्यन  भी कुर्ता-पजामा में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

करीना कपूर  ने इस आउटफिट के साथ अपने बालों को शॉर्ट कराया हुआ है, इसके अलावा यह लुक एक्ट्रेस पर काफी जच रहा है। करीना कपूर  और कार्तिक आर्यन के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

इसके अलावा , वर्क फ्रंट की बात करें करीना  जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म अंग्रेजी मीडियम में इरफान खान के साथ नजर आएगी। इस फिल्म के अलावा वे लाल सिंह चड्ढा में भी अहम किरदार निभाने जा रही हैं।

उनकी पिछली फिल्मों की बात की जाए तो करीना गुडन्यूज में अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आई थीं।फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी अहम किरदार निभाते नजर आए थे। तो वहीं कार्तिक आर्यन जल्द सारा अली खान के साथ फिल्म लव आज कल में नजर आएंगे। ये फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म में दोनों रोमांस करते नजर आएंगे। दोनों सितारे फिल्म के प्रमोशन में पिछले कुछ समय से बिजी हैं।