Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मम्मी ने खुलासा बेहद उत्पाती और शैतान तैमूर, पापा ने किया इंकार…

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर हमेशा से ही चर्चा में बनी हुए रहते हैं और वह बॉलिवुड के सबसे पॉप्युलर स्टारकिड में भी शुमार हैं.

बता दें कि तैमूर जितने अपने पैरंट्स के फेवरिट हैं उतने ही फेवरिट बी-टाउन के पपराजी के लिए भी वे बनी हुए रहते हैं. हाल में अब करीना कपूर ने अपने बेटे तैमूर, उनकी फैन फॉलोइंग और तैमूर के पापा सैफ के बारे में खुलकर बातचीत की है. 

उत्पाती और शैतान तैमूर

करीना ने बताया कि तैमूर बेहद उत्पाती और बहुत शैतान है. उनके मुताबिक, तैमूर बिल्कुल अपने पापा सैफ की तरह है और उन्होंने कहा कि तैमूर को जो भी काम बताए जाते हैं उन्हें वह करते हैं और उसे फॉलो भी करते हैं, साथ ही वैसा ही करीना-सैफ से भी कहते रहते हैं. 

अभिनेत्री करीना ने यह भी कहा है कि वही तैमूर को गले लगाती हैं और पुचकारती भी हैं जबकि सैफ उसके साथ बेहद अनुशासित रवैया अपनाते हैं.

इतना ही नहीं करीना ने माँ बनने के एहसास पर कहा कि मां बनना एक खूबसूरत अहसास है और उनके मुताबिक, जब वह तैमूर के साथ होती हैं तो उनके लिए तैमूर से ज्यादा जरूरी दुनिया में कुछ भी नहीं रहता है. साथ ही इस दौरान करीना ने यह भी कहा है कि 
तैमूर को तस्वीरें खिंचाने की आदत पड़ जाए क्योंकि वह समझदार होते जा रहे हैं.