Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Instagarm पर आते ही छा गईं करीना कपूर खान, 24 घंटे में ही हुए इतने लाख फाॅलोअर्स

 

आजकल ज्यादातर बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर हैं। अब बॉलीवुड डीवा करीना कपूर खान अपना इंस्टाग्राम डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। असल जिंदगी में सोशल मीडिया से दूर रहने वाले इस अभिनेत्री के नाम पर कई फैन पेज थे, जो लगातार उसकी अनदेखी तस्वीरों को साझा करते थे। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी दस्तक दर्ज करा दी है।

अभिनेत्री महिला दिवस से पहले इंस्टाग्राम पर अपनी शुरुआत कर रही हैं। हाल में अभिनेत्री ने कहा कि वह अपने प्रशंसकों के लिए सोशल मीडिया पर आ रही है, जिन्होंने 20 वर्षों तक उनका समर्थन किया। वह अपने जीवन से जुड़ी जानकारी अपने प्रशंसकों के साथ साझा करना चाहती हैं। बेबो का इंस्टाग्राम पर करीना कपूर खान से अकाउंट बना है। अभिनेत्री करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर लिखा लिखा-‘जल्द आ रही हूं…।
इंस्टाग्राम पर आते ही चौबीस घंटे में करीना के 4 लाख से ज्यादा फाॅलोअर्स हो गए हैं

करीना कपूर खान इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो को हजारों लोग देख चुक हैं। यह वीडियो एक बिल्ली का है, जिसमें में वह एक तरफ से दूसरी तरफ भागती नजर रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। अभिनेत्री करीना कपूर खान के प्रशंसक तेजी से उनके अकाउंट को फॉलो कर रहे हैं, लेकिन करीना कपूर ने किसी को फॉलो नहीं किया है और न ही अपनी कोई फोटो शेयर की है। इस अकाउंट को कई सेलिब्रिटी फॉलो कर रहे हैं। हालांकि इस अकाउंट को अब तक ब्लू टिक नहीं मिला है।

करीना कपूर खान को पिछली बार अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी, दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म ‘गुड न्यूज’ में देखा गया था। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 27 दिसंबर, 2019 को रिलीज हुई थी। अब करीना कपूर खान अभिनेता इरफान खान और राधिका मदान के साथ ‘अंग्रेजी मीडियम’ में दिखाई देंगी। यह फिल्म 13 मार्च, 2020 को रिलीज होगी। इसके अलावा करीना कपूर फिल्म ‘लाल सिंह चड्डा’ में आमिर खान के साथ नजर आएंगी। इन दिनों वह फिल्म ‘लाल सिंह चड्डा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।