Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

IPL 2018 की नीलामी में युवराज, अश्विन व रूट समेत 1122 खिलाड़ी शामिल होंगे

युवराज सिंह, रविचंद्रन अश्विन और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट समेत 1122 खिलाड़ी 27 व 28 जनवरी को होने वाली आईपीएल 2018 की नीलामी में शामिल होंगे। यह इस टी20 लीग की सबसे बड़ी नीलामी होगी।

दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटर इस नीलामी में शामिल होंगे। प्रमुख भारतीय खिलाड़‍ियों में रविचंद्रन अश्विन, युवराज सिंह, अजिंक्य रहाणे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप चहल, गौतम गंभीर और हरभजन सिंह शामिल है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट पहली बार इस नीलामी में शामिल होंगे। दुनिया के दिग्गजों में कैरेबियाई विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल और पिछली नीलामी में जबर्दस्त कीमत में बिके बेन स्टोक्स शामिल होंगे। गेल को रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) ने रिटेन नहीं किया है।

ऑस्ट्रेलिया से मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस प्रमुख क्रिकेटर होंगे। स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को रिटेन किया गया है। इनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल जॉनसन और शेन वॉटसन पर भी सबकी निगाहें होंगी। वेस्टइंडीज के ड्‍वेन ब्रावो, इविन लुईस, कार्लोस ब्रैथवेट और जेसन होल्डर प्रमुख खिलाड़ी होंगे।

न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो, केन विलियम्सन और टॉम लाथम प्रमुख खिलाड़ी होंगे जबकि श्रीलंका के लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला और थिसारा परेरा को टीमें हासिल करना चाहेंगी। द. अफ्रीका के एबी डीविलियर्स को रिटेन किया गया है जबकि हाशिम अमला, फॉफ डु प्लेसिस, क्विंटन डी कॉक, मोर्ने मॉर्केल और कगिसो रबाडा को टीमें हासिल करना चाहेंगी।

युवा खिलाड़ी भी अंडर-19 विश्व कप के जरिए टीमों को प्रभावित करना चाहेंगे। भारतीय अंडर-19 कप्तान पृथ्वी शॉ, बड़ौदा के कप्तान दीपक हूडा, कृणाल पांड्‍या, बासिल थम्पी भी टीमों के चहेते होंगे।