Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सोच और खुद को बदल सको तो मनाओ WOMEN’S DAY, आपके लिए कुछ खास…

आज 8 मार्च महिला दिवस है पूरा देश को बड़े उत्साह से मना रहा है यहां तक कि सरकार की भी बहुत सारी पुलिस एवं जैसे महिला सशक्तिकरण आदि को लेकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए और उनके जीवन को खुशहाल बनाने के लिए लगातार परिवर्तन किए जा रहे हैं।

एक तरफ एक दरिंदगी सोच वाले इस विचारधारा को और महिलाओं को एक नरक के द्वार पहुंचा रहे हैं इन्हीं में समाज में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार मर्डर बलात्कार आदि की संख्या दिन-प्रतिदिन और इनसे संबंधित आंकड़े देखें तो बढ़ते ही दिखाई दे रहे हैं एक तरफ हम महिला दिवस को बड़े गर्व से मना रहे हैं।

हाल ही की कुछ घटनाएं हैं जिसमें हैदराबाद घटना को ले सकते हैं जिसमें चार दरिंदों ने मिलकर एक सरकारी नौकरी करने वाली महिला प्रियंका को बलात्कार कर जिंदा जला दिया था उसी तरह एक घटना दिल्ली की है एक लड़की निर्भया जिसकी बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी उसके दरिंदों को फांसी की सजा होने के बाद भी आज तक फांसी की सजा नहीं हो पाई है और उनको बचाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

यह एक तरफ तरह से ऐसी विचारधारा को प्रोत्साहित करना ही है। हालांकि हैदराबाद जैसे कांड के दोषियों को पुलिस कमिश्नर ने ऑन स्पॉट मर्डर कर एक उचित निर्णय किया था मगर देश में आज भी महिलाओं को लेकर अनेक न केवल कानूनों बल्कि सार्वजनिक व सामाजिक रूप से कदम उठाने की जरूरत है। तभी हमारा महिला सशक्तिकरण का मंत्र और यह प्रत्येक वर्ष 8 मार्च महिला दिवस मनाना उचित और प्रभावशाली होगा।

इस महिला दिवस 8 मार्च पर सभी देशवासियों को एक प्रण लेना होगा कि हर मां, हर बहन, हर बेटी की इज्जत करना और उसको सुरक्षा देना हम सबका कर्तव्य है और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना भी वास्तव रूप से महिला सशक्तिकरण दिवस होगा। चाहे कोई बहन हो, कोई बेटी हो, जब उसको जरूरत हो उसकी सहायता करना और समाज में बढ़ रहे उस पर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना और लड़ना। न केवल एक दिन 8 मार्च को महिला दिवस मनाकर बल्कि पूरे साल, हर वक्त इस मंत्र और प्रण को जीवन में धारण करने पर ही महिला दिवस मनाना उचित होगा।