Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भारतीय नौसेना का मिग-21के लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट सुरक्षित

 

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना का एक मिग-29 के विमान रविवार सुबह गोवा तट के पास अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि पायलट विमान से सुरक्षित निकल आया है। साथ ही कहा कि हादसे में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। यह सुबह करीब साढ़े दस बजे गोवा तट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

प्रवक्ता ने एक ट्वीट में कहा, विमान का पायलट सुरक्षित बाहर निकल आया और उसकी हालत ठीक है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस विमान ने गोवा के वास्को स्थित आईएनएस हंसा अड्डे से उड़ान भरी थी।