Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पाकिस्तान में फहराया गया तिरंगा, ऐसे मना आजादी का जश्न

 

इस्लामाबाद। भारत के 73वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न देश ही नहीं दुनिया के कोने-कोने में मनाया जा रहा है। जहां-जहां भारतीय बसे हैं, वहां आजादी का जश्न मनाया जा रहा है।

इसी क्रम में पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में गुरुवार को बड़े उत्साह के साथ परिसर के अंदर तिरंगा फहराया गया। डी-एफेयर्स के प्रभारी गौरव अहलूवालिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रपति के संदेश को पढ़ा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में वहां बड़ी संख्या में भारतीय व बच्चे भी मौजूद थे। वे इस मौके का लुत्फ़ उठा रहे थे। दूतावास के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट की गई तस्वीरों को अजय बिसारिया ने भी रीट्वीट किया है।

कश्मीर मुद्दे पर बौखलाए पाकिस्तान ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को भारत लौटने के लिए कहा था, इसके बाद पाकिस्तान ने द्विपक्षीय व्यापार को भी निलंबित कर दिया था।
अजय बिसारिया की गैरमौजूदगी में दूतावास में गौरव अहलूवालिया ने झंडारोहण किया।

इस हफ्ते की शुरुआत में पाकिस्तान से निष्कासित होने के बाद दिल्ली आए अजय बिसारिया ने ट्वीट कर कहा, “भारतीय उच्चायोग में झंडा इसी तरह फहराता रहेगा। इसके अलावा दुनिया के अन्य देशों के दूतावासों में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में भी तिरंगा लहराया गया।