भारतीय टीम का विश्व कप में अब तक का सफर शानदार रहा है। टीम इंडिया ने अब तक खेले गए आठ मैचों में 6 मैचों में जीत दर्ज की है, वहीं एक मैच में हार भी मिली है। भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर विराट कोहली की ‘मैन इन ब्लू’ ने शान से विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है।सेमीफाइलन में टीम इंडिया से कौन भिड़्रेगा, यह अब तक तय नहीं हो सका है लेकिन यह इस बात की संभावना है कि भारत इंग्लैंड या न्यूजीलैंड से ही भिड़ेगा।
इसी बीच भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक फोटो ट्वीटर पर शेयर किया है। इस फोटो में उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा है कि, ‘मिस्टर एंड मिस’।
Mr and Mrs ?❤ pic.twitter.com/GREgKXTcS2
— Virat Kohli (@imVkohli) July 3, 2019
इस मामले में अनुष्का शर्मा भी पीछे नहीं रही और उन्होंने भी विराट कोहली के साथ फोटो शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘सिली मूमेंटस को सील कर लिया’।
Seal the silly moments ❣️ pic.twitter.com/9fkX54OsIa
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) July 3, 2019
विराट कोहली के इस खूबसूरत ट्वीट पर लोगों ने भी कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कोई उन्हें खूबसूरत कपल बता रहा है तो कोई उनपर मजाक करते हुए लिख रहा है कि विराट विश्व कप पर फोकस करो, अनुष्का शर्मा कहीं नहीं जा रही हैं। कुछ लोग उन्हें किंग और क्वीन की उपाधि भी दे रहे हैं।