Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भारतीय वायुसेना होगी और भी मजबूत, रूस से खरीदे जाएंगे 10 ‘कामोव-31’ चॉपर

नई दिल्ली। भारत ने लगातार अपने रक्षा बेड़े को मजबूत करने में लगा हुआ है। एक तरफ जहां जल्द ही भारतीय वायुसेना को राफेल लड़ाकू विमान भी मिलने वाले हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अब भारत सरकार ने रूस के साथ एक और रक्षा सौदे को अंजाम दिया है। जिसके जरिए अब भारत के दुश्मन देशों की परेशानियां बढ़ने वाली हैं। 21 मिग-29 विमानों के बाद अब सरकार ने रूस के साथ 10 कामोव-31 चॉपर का सौदा किया है।

इस रक्षा सौदे के लिए भारत सरकार को 3500 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। रक्षा मंत्रालय की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। जिसमें बताया गया है कि भारत-रूस से बहुत जल्द कामोव-31 खरीदने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 10 कामोव-31 चॉपर के सौदे के लिए भारत सरकार 3500 करोड़ रुपए खर्च करेगी। जिसके जरिए पाकिस्तान समेत चीन जैसे देशों की परेशानियां बढ़ जाएंगी।

भारत रूस से जो चॉपर खरीदने जा रही है, उसकी सबसे खास बात यह है कि यह काफी हल्के होते हैं और इन पर नियंत्रण रखना काफी आसान होता है। इसके साथ ये दुश्मन पर सटीक निशाना लगाने में माहिर होते हैं। हालांकि भारत को ध्यान में रखते हुए इन चॉपर में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। गौरतलब हो कि भारत सरकार ने इससे पहले रूस से 21 मिग-29 विमानों का सौदा भी किया था। इसके बाद अब कामोव-31 के जरिए भी भारतीय वायुसेना की ताकत में इजाफा होगा।