Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

India vs sri lanka 2nd ODI : हार की कगार पर टीम इंडिया, क्रुणाल पंड्या भी आउट

कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। श्रीलंका से मिले 276 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत ने सात विकेट गवांकर अपने 200 रन पूरे कर लिए हैं। हालांकि टीम इंडिया का दूसरा वनडे जीतना मुश्किल हो गया है। क्रुणाल पंड्या 35 रन पर क्लीन बोल्ड हो गए। उन्हें हसरंगा ने आउट किया। 193 के स्कोर पर सातवां विकेट गिरा।

8 ओवर में चाहिए 56 रन

टीम इंडिया को जीत के लिए 8 ओवरों में 56 रन चाहिए। क्रीज पर दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार है। चाहर 30 और कुमार 5 रन पर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 42 ओवर में 220-7 है।

श्रीलंका ने बनाए 275 रन

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। अविष्का फर्नांडो और असलंका के अर्धशतक की बदौलत श्रीलंका ने 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 275 रन बनाए। टीम इंडिया को सीरीज जीतने के लिए 276 रन बनाने होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.