Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भारत,चीन विकासशील देश बन उठा रहे फायदा, इस पर रोक लगाते हुए ट्रंप ने दी धमकी कहा…

नई दिल्ली।  भारत और अमेरिका के बीच एक तरफ गहरी मित्रता थी। तो वहीं अब अमेरिका ने भारत के खिलाफ बखेड़ा शुरू कर दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और चीन के खिलाफ एक बवाल खड़ा किया। ट्रंप ने डब्ल्यूटीओ की विकासशील देश का दर्जा देने की प्रक्रिया पर सवाल उठाया है।कहा है कि चीन और भारत जैसे देश इसका बेवजह फायदा उठा रहे हैं।

उन्होंने धमकी दी कि, दुनिया के कुछ बेहद धनी देश विकासशील देश होने के नाम पर डब्ल्यूटीओ के नियमों से छूट हासिल कर रहे हैं लेकिन, अब यह बिल्कुल नहीं चलेगा।

ट्रंप ने विकासशील देश का दर्जा देने के डब्ल्यूटीओ की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया और कहा कि उन्होंने यूएस ट्रेड रिप्रजेंटेटिव को इस मामले में एक्शन लेने का निर्देश दिया है ताकि,  इस धोखाधड़ी को रोका जा सके।