Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

तबादले रद्द नहीं करने व जबरन रिलीव करने पर सोमवार से कामकाज होगा बंद: इंद्रजीत

सिरसा। (सतीश बंसल ) ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ व डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन द्वारा कनिष्ठ अभियंताओं के तबादले के विरोध में वरिष्ठ उप प्रधान कमलेश जेई व जेई इंद्रजीत की संयुक्त अध्यक्षता में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने एक स्वर में निगम प्रबंधन को चेताते हुए कहा कि जल्द कनिष्ठ अभियंताओं के तबादले रद्द नहीं किए और अधिकारियों ने कर्मचारियों को जबरन रिलीव करने की कोशिश की तो सोमवार से काम काज बंद कर दिया जाएगा। यूनियन नेताओं ने कहा कि निगम ने ऑनलाइन पॉलिसी बनाई हुई है, उसके हिसाब से तबादले नहीं कर  कर्मचारियों को प्रताडि़त करने का काम निगम अधिकारी कर रहे हैं, जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों की मांगों को लगातार अनसुना करने से कर्मचारी वर्ग में रोष बढ़ता जा रहा है।


इस मौके पर जेई बिंद्र सिंह मान, सुनील प्रधान, सुरजीत सिंह बेदी मुख्य सलाहकार, महेंद्र कासनियां, मीत चंद, अजय पासी, कुलदीप सिंह, संदीप जेई, हवा सिंह, विक्रमजीत जेई, रविंद्र पाल जेई, सुखदेव सिंह यूनिट प्रधान, बाबूलाल यूनिट प्रधान सिटी, रोहताश शर्मा, धर्मपाल जेई, विजयपाल जेई, बेरी, सतबीर कुंडू, मनमोहन सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।