Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

वाराणसी में दो बच्चों को जहर देकर फंंदे से झूल गए दंपती

 

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के हुकुलगंज में एक युवक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ मौत को गले लगा लिया। बुधवार को हृदय विदारक घटना की जानकारी पाते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर कैंट पुलिस के साथ आला अफसर भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हुकुलगंज निवासी किशन गुप्ता (32) तुलसी निकेतन विद्यालय के सामने मोमो बेचता था। आज सुबह किशन ने अपने बच्चों शिखा (5) और उज्ज्वल (6) को जहर देने के बाद पत्नी नीलम (28) के साथ फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी परिजनों को पूर्वांह में हुई। मृतक का भाई प्रकाश घर आया तो भतीजों को आवाज देकर बुलाया। कोई प्रतिक्रिया न होने पर कमरे में जाकर देखा तो उसकी चीख निकल गई। मामले की जानकारी होते ही मोहल्ले के लोग मौके पर जुट गये। सूचना पर सीओ कैंट अनिल कुमार और थाना प्रभारी भी पहुंच गये। किशन और उसके पत्नी का शव फांसी के फंदे में लटका था। वहीं बच्चों का शव बिस्तर पर पड़ा था। किशन ने पत्नी बच्चों के साथ आत्महत्या क्यों की पता नहीं चल पाया। मृतक के भाई ने बताया कि किशन ने कर्ज काफी लिया था। इसी से परेशान होकर यह हृदय विदारक कदम उठा लिया।