Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नारियल तेल के गजब फायदे, मुँह की दुर्गंध समेत दूर करता है कई समस्या…

अधिकतर महिलाएं अपने बालों को मजबूत और चमकदार बनाने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल करती हैं लेकिन आपको बता दें कि बालों की खूबसूरती को निखारने के अलावा भी नारियल का तेल बहुत फायदेमंद होता है। नारियल के तेल के क्या-क्या फायदे हैं, आइए आपको बताते हैं इनके बारे में ….

नारियल तेल के फायदे

  • जिन लोगों को मुंह की बदबू या मसूडों की समस्या रहती है वे कॉटन के माध्यम से नारियल के तेल को मसूड़ों पर लगाएं और इसके बाद इसे करीब 25 मिनट तक रखें, ऐसा करने से मसूड़े मजबूत होते हैं।
  • अगर नियमित रूप से होठों पर नारियल का तेल लगाया जाए तो इससे होठ नहीं फटते हैं। 
  • अगर खाने में नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जाए तो इससे कई बीमारियां शरीर से दूर रहती हैं और वजन भी कम होता है।
  • नारियल के तेल का इस्तेमाल करने से गठिया, जोड़ों का दर्द कम होता है और हड्डियां मजबूत होती है।