Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जामुन के साथ ये चीजें खाया जाए तो शरीर को नुकसान हो सकता है

जामुन स्वाद और सेहत दोनों ही तरह से एक अच्छा फल माना जाता है। इसे खाने पर जुबान पर चटखारे तो आते ही हैं, साथ ही शरीर को भी इसके कई फायदे मिलते हैं। लेकिन, जिस तरह हर सिक्के के दो पहलू होते हैं ठीक उसी तरह जामुन के भी कुछ नुकसान हैं। असल में खाने की ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें अगर जामुन के साथ खाया जाए तो शरीर को नुकसान भी हो सकता है। वहीं, खाली पेट भी जामुन नहीं खाए जाते क्योंकि इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आइए जानें, कौनसे हैं ये फूड जिन्हें जामुन के साथ खाने से खासा परहेज करने की जरूरत होती है।

जामुन के साथ या जामुन खाने के तुरंत बाद दूध पीना एक गलत फैसला हो सकता है, कारण है दूध का जामुन के साथ रिएक्ट करना। इससे अपच और पेट दर्द की दिक्कत हो सकती है। इसलिए बेहतर है कि आप नमक लगाकर ही जामुन खाएं और दूध की जामुन से दूरी बना लें। ऐसे कई फूड हैं जिनके साथ या जिन्हें खाने के तुरंत बाद पानी पीने की सलाह नहीं दी जाती है। इससे दस्त और अपच की संभावना बढ़ जाती है और पेट में गैस या एसिडिटी भी हो सकती है. इसलिए जामुन खाने के कम से कम आधे घंटे बाद पानी का सेवन करना चाहिए।