Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अगर न होता कोरोना तो इस ईद सलमान खान और अक्षय कुमार की इन फिल्मों का मजा ले रहें होते फैंस

भारत आज ईद मना रहा है, लेकिन इस बार इस त्योहार की चमक फीकी है। कोरोना वायरस की वजह से लोग एक-दूसरे के गले तक नहीं मिल सकते। लॉकडाउन की वजह से सिनेमाघर भी सूना पड़ा है। इससे पहले हर साल ईद पर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्म ईदी के रूप में रिलीज करते थे। उनके फैंस उनकी मूवी का बेसब्री से इंतजार भी करते थे। थियेटरों में शो हाउसफुल रहता था और इस बार तो अक्षय कुमार की फिल्म ‘राधे’ भी रिलीज होने वाली थी।

अगर कोरोना वायरस की वजह से सब कुछ एकदम से बदल नहीं जाता तो इस बार सलमान खान की ‘राधे’ और अक्षय कुमार की ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ में टक्कर देखने को मिलती। ये बॉलीवुड की बड़ी टक्कर मानी जा रही थी। दोनों फिल्में एक साथ ईद पर रिलीज के लिए तैयार थीं, लेकिन कोविड-19 की वजह से फैंस को मायूसी हाथ लगी है।

पिछले साल ईद पर सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ रिलीज हुई थी। इसमें कैटरीना कैफ ने भी लीड रोल निभाया था। इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

हालांकि, फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सलमान खान ईद के खास मौके पर फैंस को सरप्राइज देने जा रहे हैं। वो नया गाना रिलीज करेंगे। इससे पहले सलमान तेरे बिना और प्यार करो ना रिलीज कर चुके हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आएं।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। इस वजह से थियेटर भी बंद पड़े हैं। फिल्मों की रिलीज से लेकर शूटिंग तक रोक दी गई है।