Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कैसा लगता है साइनाइड का स्वाद, मरते हुए एक छात्र ने बताया…

कई बार शायद आपने यह कहानी या फिल्मों में देखा होगा कि आतंकवादी कुछ बयान देने से बचने के लिए साइनाइड खा लेता है जिससे तुरंत उसकी मौत हो जाती है। ऐसा बहुत से लोगों का मानना भी है की साइनाइड खाते ही व्यक्ति की मौत हो जाती है।

जिसने भी साइनाइड का स्वाद लेने की कोशिश की वह स्वाद के बारे में बताने से पहले ही मर गया। लेकिन क्या यह सच है क्या साइनाइड खाने वाला व्यक्ति कुछ भी बोलने से पहले ही मर जाता है।

कैसा होता है साइनाइड का स्वाद

संडे मॉर्निंग हेराल्ड जोकि ऑस्ट्रेलिया की न्यूज़ वेबसाइट है उसके मुताबिक 2006 में भारत के ही एक व्यक्ति ने आत्महत्या करने के लिए साइनाइड खा लिया था। उस व्यक्ति ने मरने से पहले यह लिखा कि उसने पोटेशियम साइनाइड को टेस्ट किया है। उसने यह भी लिखा की साइनाइड खाते ही जीभ में जलन होती है और साइनाइड का स्वाद कड़वा सा लगता है। जिससे यह साबित होता है कि साइनाइड खाते ही व्यक्ति की मौत नहीं होती।

जानकारों के अनुसार सेब के बीजों में भी कुछ मात्रा में साइनाइड होता है आपने कभी ना कभी गलती से सेब का बीज भी जरूर खा लिया होगा। सेब का बीज खाने में कड़वा लगता है कुछ ऐसा ही स्वाद साइनाइड का होता है क्योकि सेब के बीज में बहुत कम मात्रा में साइनाइड होता है इसलिए हमें कुछ नहीं होता। लेकिन इसका अधिक सेवन आपको नुक्सान पंहुचा सकता है।

कार्बन और नाइट्रोजन का मिश्रण

दरअसल साइनाइड कार्बन और नाइट्रोजन का मिश्रण होता है। हालांकि कुछ मात्रा में बादाम में भी साइनाइड पाया जाता है यह इतना कम होता है जो आपको कोई नुकसान नहीं पहुँचता।

यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी देने के लिए लिखा गया है। ऐसी किसी भी चीजों से आप खुद भी दूर रहे बल्कि औरो को भी इससे दूर रखने की कोशिश करें।