Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अर्जुन पटेल की अच्छी शुरुवात ने किया, गोल्फ टूर्नामेंट का उद्घोष…

हांगकांग: भारत के अर्जुन अटवाल ने हांगकांग ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में यहां चार अंडर 66 का कार्ड खेला।

अटवाल शीर्ष पर काबिज युसाकु मियाजातो, आस्ट्रेलिया के जैसन स्क्राइवनर और इंग्लैंड के एरोन रे से एक शॉट पीछे हैं।

कुछ ऐसा रहा स्कोर

भारतीय गोल्फर ने सुबह एक समय बढ़त बनायी थी लेकिन बाद में इन तीनों गोल्फरों ने अच्छा खेल दिखाकर उन्हें एक शॉट पीछे कर दिया था। अन्य भारतीयों में खालिन जोशी (68) संयुक्त नौवें, शुभंकर शर्मा (69) संयुक्त 23वें, अजितेश संधू और एसएसपी चौरसिया (70) संयुक्त 41वें स्थान पर रहे.

इतना ही नहीं चिराग कुमार (71) संयुक्त 53वें, जीव मिल्खा सिंह और एस चिक्कारंगप्पा (72) संयुक्त 72वें, शिव कपूर और विराज मदप्पा संयुक्त 89वें, राशिद खान और ज्योति रंधावा (75) संयुक्त 113वें स्थान पर हैं।