Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

2 हफ्तों में घरेलू उपायों की मदद से कैसे वजन कम करें…

वजन कम करना आसान नहीं है। इसके लिए कई तरीके अपनाना जरुरी होता है। वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज, डायटिंग और योगा जैसी कई चीजों को करना जरुरी होता है। यह सब चीजें वजन कम करने में मददागर होती हैं। इन सभी के साथ कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी वजन कम किया जा सकता है।

इन घरेलू उपायों की मदद से जल्दी फैट बर्न करने में मदद मिलती है और आसानी से वजन कम होता है। कुछ घरेलू उपायों की मदद से दो हफ्तों में वजन कम किया जा सकता है। तो आइए आपको बताते हैं कि कैसे 2 हफ्तों में वजन कम किया जा सकता है। 

2 हफ्तों में वजन कम करने के घरेलू उपाय

सेब का सिरका
ग्रीन टी
शहद और नींबू
काली मिर्च

सेब का सिरका

सेब के सिरके में एसिटिक एसिड होता है जो शरीर में सूजन और मोटापे को कम करने में मदद करता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पिएं। आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं।

ग्रीन टी

Green tea for weight loss

ग्रीन टी कैचीन का स्त्रोत होती है जो वजन कम करने में महत्वपूरण भूमिका निभाती है। इसके लिए रोजाना दिन में 2-3 बार ग्रीन टी का सेवन करें।

शहद और नींबू

Honey and lemon for weight loss

वजन कम करने के लिए नींबू का रस और शहद बहुत फायदेमंद माना जाता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी फैट ऑक्सीडेशन में मदद करता है तो वहीं शहद लिपिड-कम करने वाली गतिविधियों को प्रदर्शित करता है। इसके लिए दिन में 3-4 बार 1 गिलास गरम पानी में आधा नींबू का रस और 2 चम्मच शहद मिलाकर पिएं।

काली मिर्च

काली मिर्च में पाइपरिन नामक कंपाउंड होता है जो खाने में स्वाद बढ़ाने में मदद करता है। पाइपरिन में फैट कम करने वाले गुण होते हैं जिसकी वजह से यह वजन कम करने में मदद करती हैं। इसके लिए अपने भोजन में 1 चम्मच काली मिर्च मिलाएं।