Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

महिला सिपाही कोटे के रिक्त पदों पर भर्ती की हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी जानकारी

 

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 41 हजार 610 पुलिस सिपाही भर्ती मामले में महिला कोटे के रिक्त 187 पदों पर गुरूवार को सुनवाई के दौरान राज्य सरकार और पुलिस भर्ती बोर्ड से जानकारी मांगी है।

रिक्त पदों को भरने के लिए प्रीति शुक्ला ने याचिका दाखिल की है। याचिका पर न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र सुनवाई कर रहे है। याची के अधिवक्ता का कहना है कि 41,610 पदों के सापेक्ष 38,315 का चयन किया गया। इसमें महिलाओं को गलत तरीके से रिजर्वेशन देने के खिलाफ याचिका दाखिल की गई। कोर्ट को बताया गया कि कुल 3,175 पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की गई है। इस हिसाब से 187 पद अभी भी रिक्त है। प्रमोद कुमार सिंह केस में हाइकोर्ट ने हॉरिजॉन्टल रिजर्वेशन के सभी पद भरने का निर्देश दिया है। याची की मांग थी की रिक्त रह गए 187 पदों को भरा जाये। कोर्ट ने पुलिस भर्ती बोर्ड से रिक्त पदों की जानकारी मांगी है।