Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ज्ञानानंद महाराज के जन्मदिन पर हवन यज्ञ और गोसेवा का आयोजन

सिरसा। ((सतीश बंसल ) गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के जन्मदिन पर उनकी प्रेरणा और आशीर्वाद से जियो गीता परिवार सिरसा द्वारा डबवाली रोड स्थित श्री श्याम गोवंश उपचार आश्रम में हवन यज्ञ, गीता पाठ करने के साथ गोवंश को गुड़ व हरा चारा वितरित किया गया। संयोजक राजू अरोड़ा ने कहा कि महाराज के जन्मदिन पर हवन यज्ञ में भाग लेने वाले बड़े सौभाग्यशाली हैं और यज्ञ से वातावरण प्रदूषण मुक्त होने के साथ सुख शांति समृद्धि बढ़ती है। प्रवक्ता सुमन मित्तल ने बताया कि यह हवन और गीता पाठ भगवत गीता के श्लोकों, आहुति से संपन्न किया गया।

यज्ञ में वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, भूपेश मेहता, उपचार आश्रम के प्रधान कमल सोनी, सह संयोजक सुखचैन वधवा, सचिव दीपेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष संदीप मेहता, पूर्व संयोजक लेखराज सचदेवा, जीवन कालड़ा, सुमन मित्तल, एसएस जोत, संजय गोयल, राजू शर्मा, संदीप शर्मा, सूर्यांश शर्मा, राजेश मेहता, जुगल किशोर, अनिल कंदोई, सुनीता सचदेवा, भावना अरोड़ा, उषा मेहता, सरला वधवा ने भाग लिया। जगदीश चोपड़ा और भूपेश मेहता ने कहा कि भगवत गीता के प्रचार प्रसार में ज्ञानानंद महाराज का योगदान अमूल्य है और जियो गीता परिवार के सभी सदस्य इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रहे हैं।