Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को आजादी अमृत महोत्सव में प्रथम स्थान दे सरकार: गारनपुरा

आजादी के गुमनाम महानायकों की सूची जारी कर उन्हें स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा देने की मांग पर्यटन विकास मंच के संस्थापक के अध्यक्ष राजेश गारनपुरा ने मांग की है कि आजाद हिंद फौज की गुमनाम महान नायकों की सूची को स्वतंत्रता दिवस पर जारी करें और उन्हें स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा दिया जाए। स्वतंत्रता सेनानियों और ऐसे बहुत से महान पुरुष हैं जिन्होंने देश के प्रति अपना जीवन न्यौछावर किया और कुर्बानियां दी। मंच अध्यक्ष राजेश गारनपुरा ने कहा कि सरकार आजादी अमृत महोत्सव के रूप में मिशन को चलाया हुआ है।

लेकिन इस मिशन का असली श्रेय आजाद हिंद फौज के महान नायकों को जाता है। जिन्होंने देश को आजाद करवाने के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर किया। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर आजाद हिंद फौज के गुमनाम सिपाहियों की सूची जारी कर उन्हें स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा दिया जाए। मंच अध्यक्ष ने कहा कि धार्मिक,ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण और संस्कृति को पुनर्जीवित करना और महापुरुषों की जीवनियों की प्रदर्शनी लगा करके युवाओं को उनके जीवनी से प्रेरित करना चाहिए ताकि संस्कार और देश के प्रति भावना जागृत हो सके। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग धीरे-धीरे प्राचीन इतिहास से विमुख होते जा रहे हैं। जिसके कारण युवा वर्ग में नशा प्रवृति बढ़ती जा रही है और उनमेें संस्कारों की कमी हो रही है।