Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लक्ष्य निर्धारण, उत्साह तथा कड़ी मेहनत सफलता के जरूरी सूत्र : सुमन मित्तल

सिरसा, 17 अक्टूबर।।।(सतीश बंसल) श्याम मुरारी निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक
विद्यालय ग्राम पनिहारी में सफलता के सूत्र और व्यक्तित्व विकास पर सेमिनार तथा जरूरतमंद बच्चों के लिए
स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय प्रबंधन के आग्रह पर आयोजित सेवा प्रकल्प में
संस्थान के अध्यक्ष तथा मुख्य वक्ता सुमन मित्तल, मुख्य प्रेरक व संरक्षक सुभाष वर्मा, सचिव सतपाल जोत, पवन
मेहता, नरेश धमीजा, स्कूल का स्टाफ तथा बच्चे शामिल हुए।
सुमन मित्तल ने कहा कि लक्ष्य निर्धारण, उसे प्राप्त करने के लिए उत्साह, समय का सदुपयोग, समय सारणी बनाना

तथा पूर्णतया उस का अनुसरण कर मन में उत्साह के साथ कड़ी मेहनत करना सफलता प्राप्त के लिए बहुत जरूरी
है। उन्होंने कहा कि उत्साह तथा धैर्य के बिना बच्चा वैसे ही है जैसे हवा के बिना टायर। सुमन मित्तल ने बच्चों से
अनुशासन, शिक्षकों की बातें ध्यान से सुनना, अध्यापकों तथा बड़ों का सम्मान करने पर बल देते हुए पाठ्यक्रम को
रटने की जगह विषय को आत्मसात करना और जो समझ में नहीं आए उसके बारे में बार बार प्रश्न करने पर जोर
दिया। अपने संबोधन के बीच बच्चों से प्रश्न पूछ तथा सही जवाब देने वालों को सम्मानित किया। सुभाष वर्मा,
सतपाल जोत व पवन पूर्व सरपंच ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए व्यक्तित्व विकास पर अनेक टिप्स दीं।
प्राचार्या स्नेह लता ने सभी का स्वागत करते हुए संस्थान के पदाधिकारियों को साधुवाद दिया। जरूरतमंद और
होशियार बच्चों को नोटबुक तथा बच्चों के काम आने वाली अन्य स्टेशनरी मदों के वितरण के साथ कार्यक्रम
सम्पन्न हुआ। मंच संचालन कृष्ण कुमार द्वारा किया गया। वेद रोज ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम को
सफल बनाने में शिक्षिका वीना, संगीता तथा अन्य ने भी योगदान दिया।