Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गेस्ट हाऊस में दो युवकों ने कैंसर पीड़ित महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

 

जोधपुर। शहर में महिला से दुष्कर्म के मामला सामने आया हैं। पीडि़ता का शनिवार की शाम को मेडिकल करवाया गया। महिला कैंसर पीडि़त है। उसे गेस्ट हाऊस में ले जाकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है।

शनिवार को उदयमंदिर पुलिस थानाधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि महिला कैंसर पीडि़त है, जिसका उपचार करने का झांसा दे उसके एक परिचित ने उसे 21 सितंबर को उदयमंदिर इलाके के एक गेस्ट हाउस में ठहराया। रात को परिचित एक व्यक्ति को लेकर वहां पहुंचा, जिसका परिचय परिचित ने डॉक्टर के रुप में महिला से करवाया। बात करने के दौरान तीनों ने साथ में चाय भी पी। इस दौरान बदमाशों ने महिला की चाय में नशीला पदार्थ मिला उसे पिला दिया। जिससे वो अचेत हो गई। जिसका फायदा उठाकर दोनों बदमाशों ने उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से भाग छूटे। पीडि़ता की रिपोर्ट पर अब उदयमंदिर पुलिस जांच में जुटी है।