Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नाबालिग लड़की से चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

 

 

चंडीगढ़। सीएम सिटी करनाल में गैंगरेप पीड़ित नाबालिग छात्रा के आत्महत्या करने के प्रयास के बाद हरकत में आई पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है। चारों आरोपितों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सिटी थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस का कहना है कि कुछ दिन पहले इन युवकों ने घर में घुसकर इस छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना की अश्लील क्लिप तैयार कर धमकी दी थी कि यदि उसने जुबान खोली तो क्लिप को वायरल कर देंगे। इससे घबराई पीड़ित ने गले में फंदा डालकर आत्म करने की कोशिश की। इस दौरान घर पहुंची मां ने उसे बचा लिया। तब लड़की ने आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।