Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

FRIENDSHIP DAY: सलमान से लेकर जैकलीन तक कुछ ऐसे निभातें हैं दोस्ती, देखें तस्वीरें

दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे….तोड़ेंगे दम मगर तेरा साथ ना छोड़ेंगे…..बॉलीवुड का ये मशहूर गाना जब भी हम सुनते हैं तो हमें अपने दोस्तों की याद जरूर आती है…..वहीं 4 अगस्त को फ्रेंडशिप डे है, जिसे लेकर हम सभी काफी एक्साइटेड हैं। फ्रेंडशिप डे के इस खास मौके पर हम आपको बॉलीवुड के उन दोस्तों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी दोस्ती बेहद मशहूर है।

जी हां, इन दोस्तों ने हमेशा ही अपने दोस्तों का साथ निभाया है। चलिए आपको बॉलीवुड के उन बेस्ट फ्रेंड्स फॉरेवर के बारे में बताते हैं।

करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा

बॉलीवुड में अक्सर हम एक्ट्रेसेस के बीच कैट फाइट के बारे में सुनते रहते हैं लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस भी हैं जिन्हें बेस्ट फ्रेड्स फॉरऐवर कहा जाता है। जी हां, एक्ट्रेस करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा की दोस्ती। चाहे पार्टी हो या जिम दोनों एक्ट्रेसेस को अक्सर साथ में देखा जाता है।

अजय देवगन और रोहित शेट्टी

अजय देवगन और रोहित शेट्टी की दोस्ती को बॉलीवुड में सबसे गहरी दोस्ती माना जाता है। दोनों की दोस्ती को काफी लंबा वक्त हो चुका है। गोलमाल, गोलमाल रिटर्न, गोलमाल 3, बोल बच्चन और सिंघम जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में दोनों ने साथ में काम किया है।

रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और निर्देशक अयान मुखर्जी की दोस्ती फिल्म वेक अप सिड के दौरान हुई। शूटिंग के दौरान दोनों अच्छे दोस्त बने थे। इसके बाद से ही दोनों को अक्सर साथ में हैंग आउट करते और मस्ती करते हुए स्पॉट किया जाता है।

जैकलीन फर्नांडिज और सोनम कपूर

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस सोनम कपूर और जैकलीन फर्नांडिज की दोस्ती से तो हर कोई वाकिफ है। सोनम की शादी में जैकलीन सबसे ज्यागा मस्ती करती नजर आईं थीं। सिर्फ इतना ही नहीं सोनम और जैकलीन दोनों ने हमेशा ही अच्छे और बुरे वक्त में एक दूसरे का साथ दिया है।

अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह

बॉलीवुड में अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह की दोस्ती भी बेहद मशहूर है। फिल्म गुंडे में नजर आई ये दोस्ती अक्सर कई जगह पर साथ में स्पॉट की जाती है। यहां तक की दोनों को अक्सर एक दूसरे के लिए अच्छे बुरे वक्त में साथ खड़े भी देखा है।

सलमान खान और आमिर खान

बॉलीवुड में अगर पक्के दोस्तों का जिक्र आता है तो सबसे पहले बॉलीवुड के दबंग खान और मिस्टर परफेक्शनिस्ट का नाम आता है। सलमान खान और आमिर खान की दोस्ती पूरे बॉलीवुड में मशहूर हैं।