Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पाकिस्तान के चार टुकड़े करना उसका इलाज : सुब्रमण्यम स्वामी

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने राम मंदिर मामले पर शनिवार को कहा कि एक बार सुप्रीम कोर्ट में हार जाने पर मुस्लिम समुदाय को अनुभव होगा। मस्जिद कहीं भी बन सकती है, राम की पूजा राम जन्मभूमि में ही हो सकती है। नमाज कहीं भी पढ़ सकते हैं। मुसलमानों को लोग भड़का रहे हैं।

सुब्रमण्यम स्वामी मे राम नगरी में चिदंबरम मामले पर कहा कि अभी कई कांग्रेसियों के नंबर है। सोनिया गांधी, शशि थरूर, हुड्डा जमानत पर हैं। कांग्रेस के बहुत लोग सरकार के निशाने पर हैं। उन्होंने सोनिया गांधी को अली बीवी चालीस चोर बताते हुए कहा कि अली बीवी को पहले जेल भेजना चाहिए।

पाकिस्तान मामले पर उन्होंने कहा कि सरकार को बलूचिस्तान-बकतुनिस्तान व सिंध में मानव अधिकार पर एक संस्था खोलनी चाहिए। अमेरिका ने न्यूयॉर्क में खोल रखी है संस्था, जो पाकिस्तान को सपोर्ट करता है। खान अब्दुल अफजल खान के साथ जो धोखा हुआ है, वह खत्म होना चाहिये। पाकिस्तान के चार टुकड़े ही अंतिम फैसला है।
उन्होंने पूर्व पीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मनमोहन सिंह गूंगे थे। एक अनपढ़ महिला सोनिया गांधी के सामने झुकते थे। उस पर ज्ञान होना न होना व्यर्थ है।

उल्लेखनीय है कि सुब्रमण्यम स्वामी अपने जन्मदिन के पूर्व संध्या पर रामनगरी में दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार को आये हुए हैं। रविवार को वह रामलला का दर्शन पूजन और कारसेवकपुरम में गोशाला में पूजा पाठ करेंगे।