Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गांव ख्योवाली में मनाया भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस

कालांवाली(सतीश बंसल )-.
हल्का कालावाली के गांव ख्योवाली में भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के बड़ागुड़ा मंडल के अध्यक्ष हनुमान गोदारा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने घरों की मुंडेर पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा फ हराया गया।  इस मौके पर हनुमान गोदारा ने कहा कि दिनों दिन भारतीय जनता पार्टी का लगातार विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि संसार की सबसे बड़ी राजनेतिक पार्टी है और भारतीय जनता पार्टी दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की कर रही है।

आज गांव ख्योवाली में ही नहीं बल्कि हलके के हर गांव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता स्थापना दिवस मना रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल 1980 को इसकी स्थापना हुई थी जो आज बीजेपी वटवृक्ष बन चुका है। मैं उन सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी रूपी नन्हें से पौधे को अपने खून और पसीने से सींच कर एक वृक्ष बनाया। इस मौके पर हनुमान गोदारा भाजपा बड़ागुड़ा मंडल अध्यक्ष पुर्व सरपंच कुलंवत गोदारा,दलवीर बेनीवाल,कुलवीर रोलण,विनोद सहारण, शिशपाल बेनीवाल,दर्शन वर्मा,रामकुमार बाजीया,कपील देव,गुरवीर गोदारा आदि मौजुद थे।