Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर अर्जुन चौटाला ने किया माल्यार्पण

उनके दिखाए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प  
सिरसा।(सतीश बंसल )-. देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 21वीं पुण्यतिथि पर इनेलो की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इनेलो की ओर से मुख्य कार्यक्रम जेसीडी विद्यापीठ में हुआ जिसमें आईएसओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन चौटाला थे। उन्होंने सबसे पहले विद्यापीठ में चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए अर्जुन चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने सदैव गरीब, मजदूर, किसानों के हकों के लिए आवाज बुलंद की और बतौर हरियाणा के मुख्यमंत्री व बाद में देश के उपप्रधानमंत्री रहते हुए अनेक नीतियों को अमलीजामा पहनाया

जिससे देश के सभी शोषित वर्गों को अपेक्षित लाभ हुआ। अर्जुन चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने देश में बुजुर्गों के लिए 100 रुपए की पेंशन योजना, किसानों के कर्ज माफ करना, किसानों की रीढ कहे जाने वाले टे्रक्टर को व्यवसायिक वाहनों से मुक्ति, प्रदेशभर में हरिजन चौपालों का निर्माण तथा जच्चा बच्चा स्कीम आदि अनेक योजनाओं को मूर्त रूप दिया जो वर्तमान में भी लागू हैं और लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, महिला जिला अध्यक्ष कृष्णा फोगाट, जसवीर सिंह जस्सा, विनोद बेनीवाल, गुरविंदर सरपंच, मुख्त्यार कम्बोज, कमलेश संधू, रणधीर जोधकां, बुट्टा सिंह सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे ।